राजस्थान में भी कांग्रेस ने किसानों का 2 लाख रु. तक का कर्ज माफ किया

0
जयपुर। राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। राजस्थान सरकार किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करेगी। राज्य सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।
मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री का काम संभालते ही 34 लाख किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी थी। कुल 38 हजार करोड़ रु. का कर्ज माफ होगा।
कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी। बताया जा रहा है कि इससे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आएगा।
छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य के 16.65 लाख किसानों का 6100 करोड़ रु. का कर्ज माफ करने का फैसला लिया।
तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा शासित गुजरात सरकार ने 6.22 लाख बकाएदारों का 625 करोड़ बिजली बिल और असम सरकार ने आठ लाख किसानों का 600 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया।
बिजली बिलों में माफी की घोषणा जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक 48 घंटे पहले की गई। भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज भी माफ करने का ऐलान किया है। राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राहुल ने कहा- गुजरात-असम के मुख्यमंत्रियों को जगाने में हम कामयाब रहे
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस गुजरात और असम के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगाने में कामयाब रही है, लेकिन प्रधानमंत्री अभी भी सो रहे हैं। हम उन्हें भी जगाएंगे।
  • वहीं, मंगलवार को राहुल ने संसद भवन परिसर में कहा था- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नई सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदीजी के पास साढ़े चार साल थे।
उन्होंने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदीजी को सोने नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस, मैं पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने के पक्ष में: CM कमलनाथ
पूरा विपक्ष मिलकर उनसे किसानों का कर्ज माफ करवाकर रहेगा।’’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More