बहन प्रियंका का घर देखने पहुंचे राहुल, सेब के बगीचों में भी घूमे

0
शिमला। राहुल गांधी शिमला में छुट्टी मना रहे हैं। वे बुधवार को बहन प्रियंका गांधी के घर को देखने छराबड़ा पहुंचे। इस दौरान वे सेब के बागीचों को देखने भी गए। यहां पर उन्होंने ड्रोन भी उड़ाया।
विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के बाद राहुल मंगलवार को प्रियंका के साथ शिमला पहुंचे थे।
राहुल गांधी करीब एक घंटे तक यहां रुके रहे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स भी उनसे मिलने पहुंचीं।
इससे पहले मंगलवार को हिमाचल आते वक्त सोलन ब्रूरी के पास छोटे से ढाबे पर रुके। यहां उन्होंने प्रियंका और उनके बच्चे मिराया और रेहान के साथ नूडल्स खाए थे।
छराबड़ा में प्रियंका का घर लगभग बन चुका है। सूत्रों के अनुसार वे क्रिसमस के दिन गृह प्रवेश कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी पर रेमंड शॉप लिखा देख कपड़ा खरीदने पहुंचे लोग
बुधवार को वे दिनभर घर में मामूली बदलाव को लेकर आर्किटेक्ट के साथ चर्चा करती रहीं। इस घर का निर्माण कई साल से चल रहा है। दो बार तो पसंद न आने पर मकान को तोड़ा जा चुका है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More