23 DECEMBER आज का राशिफल

0
मेष: आज आपकी राशि मे मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण या अन्य व्यावसायिक समस्या देने वाला होगा। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृष: चली आ रही समस्या का समाधान मंगल कराएगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी से टकराव न होने दें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
कर्क: चली आ रही समस्या मंगल दूर करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
कन्या: दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है।
तुला: रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
धनु: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन बहुप्रतीक्षित कार्य होने की भी संभावना है।
मकर: मंगल का परिवर्तन पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा, जिससे रुके हुए कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।
कुंभ: आपकी राशि से दूसरे मंगल होगा। वाणी पर संयम रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। निर्माण कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More