भाजपा प्रजातंत्र को कर रही है डैमेज: यशवंत सिन्हा

0
सुल्तानपुर। शहीद खुदीराम की स्मृति में आजाद सेवा समिति के 23वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला किया।
उन्होंने कहा कि, देश की सत्ता पर आसीन पार्टी प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहती हैं। उनकी हर हरकत प्रजातंत्र को डैमेज करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि तीन राज्यों में जनता ने जो संकेत दिया है, वह शुभ है।
यशवंत सिन्हा ने जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तंज कसते कहा कि 460 वस्तुओं का रेट कम किया गया, जब रेट फिक्स किया गया था तो दिमाग कहां था?
आज जो बदलाव जीएसटी में किया जा रहा है, वह ये प्रूफ करता है कि जीएसटी लगाते समय दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिसके चलते यह संसोधन करना पड़ा।
यशवंत सिन्हा ने किसानों के मुद्दे बोलते हुए कहा एक एकड़ तक के किसान को 12 हजार वार्षिक बेसिक इनकम उपलब्ध कराया जाए।
एक एकड़ से ज्यादा वाले किसानो को 18 हज़ार वार्षिक इनकम उपलब्घ कराई जाए।
यह भी पढ़ें: कवियत्री अनामिका अंबर ने थामा शिवपाल की पार्टी का दामन
इसमें सरकार पर एक साल में 2 लाख करोड़ तक खर्च आयेगा। जिसका 70 फीसदी केंद्र और 30 फीसदी राज्य सरकार वहन करे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More